किसान संगठनों का चक्का जाम आज, दिल्ली में 50,000 फोर्स तैनात
नई दिल्ली
कृषि कानूनों को लेकर बीते 70 दिनों से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान आज पूरे देश में चक्का जाम कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरराखंड इस आंदोलन से बाहर है। किसान यूनियन ने यहां चक्का जाम से मना कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टैक्टर मार्च के दोरान हुई हिंसा के बाद सरकार इस प्रदर्शन को गंभीरता से ले रही है। सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चक्का जाम दोपपर 12 बजे से 3 बजे तक ही रहेगा। इस प्रदर्शन में केवल हाइवे पर सड़क जाम किया जाएगा। शहरों, कस्बों और गांवों के अंदर की सड़कों को बाधित नहीं किया जाएगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किये गये हैं।
चक्का जाम को लेकर दिल्ली में 50,000 जवान तैनात
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी गड़बड़ी के मद्देनजर दिल्ली में कम से कम 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जा सकता है।

पाठको की राय